विलुप्त हो रहे 152 वाद्य यंत्रों को सहेज 6 राज्यों में प्रदर्शनी लगा चुके

ब्रजेश पांडेय | बालोद जिला मुख्यालय से 38 किमी दूर गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम तवेरा निवासी संजू कुमार सेन (31) छत्तीसगढ़ी लोककला संस्कृति, विलुप्त हो रही वाद्य यंत्रों को सहेजने अच्छी पहल कर रहे हैं। वर्तमान में आस्था के केंद्र प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में संजू के संग्रहित वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी लगी है। इसके अलावा संजू प्रदेश के दंतेवाड़ा जिले के श्यामगिरी क्षेत्र के 30 कलाकारों को नई दिल्ली में गौरमारिया नृत्य का अभ्यास करवा रहे हैं। राजपथ में गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में संजू के नेतृत्व मंे सभी कलाकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अन्य मंत्रियों के सामने नृत्य की प्रस्तुति देंगे। संगीत नाटक एकेडमी नई दिल्ली से संजू सहित अन्य कलाकारों का चयन हुआ है। संजू के अलावा नई दिल्ली में 50 कलाकारों के साथ रायपुर के तेजराम साहू, कोंडागांव के 30 कलाकारों के साथ राजकुमार सोरी, किल्लेपार जगदलपुर से 30 कलाकारों के साथ दुग्गाराम गए हुए है‌ं। चार ग्रुप में शामिल छग के कुल 140 कलाकार अपने ग्रुप लीडर के साथ 26 जनवरी को प्रस्तुति देंगे। ओवरऑल 22 राज्य से 5 हजार कलाकार कार्यक्रम में शामिल होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *