बालोद| कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी इंद्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस एवं महात्मा गांधी के निर्वाण दिवस 30 जनवरी को जिले की देसी, विदेशी मदिरा दुकानों को पूर्णतः बंद रखने शुष्क दिवस घोषित किया है। जिले की देसी कंपोजिट मदिरा दुकान एवं विदेशी मदिरा दुकान को 26 जनवरी व 30 जनवरी को बंद रखने के निर्देश दिए हंै। इस अवधि में मदिरा का संव्यवहार पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।


