भास्कर न्यूज | बालोद स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई। छात्र-छात्राओं ने ड्राइंग कंपटीशन, पोस्टर मेकिंग और स्वामी विवेकानंद फैंसी ड्रेस कंपटीशन में भाग लेकर उनकी सूक्तियां का वाचन किया। ड्राइंग कंपटीशन में डिंपल साहू प्रथम, रिशु साहू और आध्या गौतम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग कंपटीशन में शिल्पा साहू प्रथम, सौम्या देवदास द्वितीय और दिव्यांशी मैनपाल तृतीय स्थान पर रहे। स्वामी विवेकानंद फैंसी ड्रेस स्पर्धा में आफरीन अंसारी, आकांक्षा साहू, विद्या साहू, मानवी बीजेकर ,देशिका साहू ,चैतन्य पटेल एवं तुलसी देवी ने विवेकानंद की सूक्तियां का वाचन किया। प्रिंसिपल अरुण कुमार साहू ने कहा कि शिक्षा का प्रकटीकरण मानव में अंतर निहित क्षमताओं का प्रदर्शन है। उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक तुम्हें अपने लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो जाती।


