बालोद| सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में शिक्षा सत्र 2025-26 में कक्षा 6वीं एवं 9वीं के लिए प्रवेश परीक्षा की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। अंतिम तारीख 13 जनवरी को शाम 5.30 बजे तक राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की वेबसाइट पर आवेदन किया जा सकता है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन शुल्क 14 जनवरी को रात 11.50 तक जमा कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा की तिथि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की वेबसाइट पर घोषित कर दी जाएगी।


