उमरिया के जंगल में मिला टुकड़ों में शव:पाली वन क्षेत्र के बरम टोला का मामला; पुलिस शिनाख्त में जुटी

उमरिया जिले के पाली वन परिक्षेत्र के ग्राम बरहाई के बरम टोला बीट में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश टुकड़ों में मिली है। रविवार को स्थानीय लोगों को इस घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। वन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी दीगेन्द्र पटेल ने बताया है कि घटनास्थल की जांच में शव के आसपास किसी वन्य प्राणी के पग चिह्न नहीं मिले हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि यह किसी जंगली जानवर का हमला नहीं है। पुलिस और वन विभाग की टीमें मामले की गहन जांच कर रही हैं। घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। अधिकारी मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *