त्योहारों को लेकर बुरहानपुर पुलिस अलर्ट:पुलिस ने की शांति समिति की बैठक, साइबर क्राइम पर भी चर्चा हुई

बुरहानपुर पुलिस ने आने वाले त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाने के लिए अहम कदम उठाए हैं। एसपी देवेंद्र पाटीदार के निर्देश पर रविवार को गणपति नाका थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य रमजान, भगोरिया, अंबेडकर जयंती, होलिका दहन, धूलंडी, रंग पंचमी और ईद-उल-फितर जैसे त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना है। थाना प्रभारी सुरेश महाले की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में थाना स्टाफ, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और ग्राम व नगर रक्षा समिति के सदस्य मौजूद रहे। पुलिस ने सभी से सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की है। त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय की जरूरत पर जोर दिया गया। ग्राम और नगर रक्षा समिति के सदस्यों को सक्रिय किया गया है। वे त्योहारों के दौरान पुलिस को आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे। बैठक में साइबर अपराध से बचाव पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके अलावा सृजन अभियान, महिला और बाल सुरक्षा पर भी चर्चा हुई। सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद और यातायात नियमों के पालन को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर भी बात की गई। बुरहानपुर पुलिस ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे त्योहारों को परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार मनाएं। साथ ही सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *