उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक दुर्लभ वन्य प्राणी सेही (Porcupine) पर्यटकों को दिखाई दिया है। यह घटना शुक्रवार को ताला गेट के पास सफारी से लौटते समय हुई, जब पर्यटक चेतन घाढपुरे ने इसे सड़क पर देखा। सेही कुछ देर सड़क पर घूमने के बाद जंगल की ओर चला गया और फिर वापस सड़क पर आ गया। सेही एक दुर्लभ वन्य प्राणी है जो आमतौर पर कम ही दिखाई देता है। इसका मुख्य कारण यह है कि सेही शाम और रात के समय ही विचरण के लिए निकलता है। इसका मूल भोजन कीड़े-मकोड़े और कंद होते हैं। जंगल में बहुत कम वन्य प्राणी सेही का शिकार करने के लिए उसके नजदीक जाते हैं। इसके शरीर पर लंबे और नुकीले कांटे होते हैं। खतरा महसूस होने पर सेही अपने शरीर को तेजी से हिलाता है और इन कांटों को शिकारी पर फेंक देता है, जिससे शिकारी पीछे हट जाते हैं। 12 साल रहती है आयु सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी आरएस सिकरवार ने बताया कि सेही दुर्लभ प्रजाति का जीव है। उन्होंने जानकारी दी कि इसकी औसत आयु लगभग 12 वर्ष होती है और यह खतरा महसूस होने पर शरीर से कांटे छोड़ देता है।


