उमरिया में कड़ाके की ठंड, तापमान 5 डिग्री:जिले में विजिबिलिटी मात्र 92 मीटर रही; लेट से मॉर्निंग वॉक पर निकल रहे लोग

उमरिया जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में मौसम ने अचानक करवट ली है। सोमवार सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। सुबह 9 बजे तक कोहरे की सघनता इतनी अधिक थी कि लोग घरों से बाहर निकलने से बचते रहे। कड़ाके की ठंड के कारण जिले में सोमवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड और कम विजिबिलिटी के कारण मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों की संख्या भी काफी कम रही। स्टेडियम में भी भीड़ सामान्य से कम दिखी। कोहरे का असर जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर भी स्पष्ट दिखाई दिया, जहां यातायात लगभग थम सा गया। वाहन चालक धीमी गति से और लाइट के सहारे चलते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार जिले में विजिबिलिटी मात्र 92 मीटर मौसम विभाग के अधिकारी रजनीश यादव ने बताया कि जिले में विजिबिलिटी मात्र 92 मीटर दर्ज की गई है, जो बेहद कम है। उन्होंने कहा कि लगातार तापमान में गिरावट के कारण क्षेत्र में ठंड और बढ़ने की संभावना है। कड़ाके की ठंड में लेट से मॉर्निंग वॉक पर निकल रहे लोग स्थानीय निवासियों ने भी ठंड और कोहरे से हो रही परेशानी साझा की। सुखसागर ने बताया, “हम आमतौर पर सुबह 6:30 से 7 बजे के बीच निकलते थे, लेकिन आज 8 बजे के बाद निकले हैं। घना कोहरा है और ठंड भी बहुत तेज है।” राधेलाल कोल व स्थानीय निवासी ने कहा, “जनजीवन प्रभावित हो चुका है। कोहरे के कारण लोग बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। बहुत तेज ठंड है, कपड़े पहनने के बाद भी ठंड बनी रहती है। बाइक चलाना तो मुश्किल हो चुका है। जिले में पिछले एक हफ्ते का तापमान पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। 23 दिसंबर को अधिकतम 25.7 और न्यूनतम 6.0 डिग्री, 24 दिसंबर को 25.2 और 8.3 डिग्री, 25 दिसंबर को 25.0 और 7.2 डिग्री, 26 दिसंबर को 23.8 और 6.5 डिग्री, 27 दिसंबर को 23.9 और 4.7 डिग्री तथा 28 दिसंबर को 24.8 और 4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *