उमरिया में में तेंदुए का शव मिला:आपसी संघर्ष में मौत की आशंका, मादा बाघ और तेंदुए के पगमार्क मिले

उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर वन परिक्षेत्र की बदरेहल बीट में शनिवार को मृत तेंदुआ मिला है। वनकर्मियों ने सुबह नियमित गश्त के दौरान जंगल में कौओं की आसमान में गतिविधि देखकर तेंदुए के शव का पता लगाया। अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। गश्त के दौरान कौवा लगातार जंगल में एक ही जगह उड़ते हुए दिखाई दे रहे थे जिसके बाद क्षेत्र में सर्चिंग की गई। मौके पर तलाशी के दौरान मादा बाघ और तेंदुए के पगमार्क मिले। प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर, वन विभाग ने इसे मांसाहारी वन्यजीवों के आपसी संघर्ष का परिणाम बताया है। मृत तेंदुए के नाखून, दांत और मूंछें शरीर पर सुरक्षित पाई गईं। बदरेहल बीट के घटनास्थल से 6 किलोमीटर के क्षेत्र में एक विशेष दल गठित कर लगातार तलाशी और निगरानी की जा रही है। उप संचालक पीके वर्मा ने बताया कि तेंदुए की मौत बाघ और तेंदुए के आपसी संघर्ष में हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *