उर्स पर कमिश्नर से सफाई व कुत्ते पकड़ने की मांग

उज्जैन | खाराकुआं स्थित हसनजी बादशाह की मजार पर दाऊदी बोहरा समाज द्वारा 23 दिसंबर को उर्स का आयोजन किया जाएगा। उर्स के आयोजन से दो दिन पूर्व ही दरगाह पर श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो जाता है। उर्स के दौरान देशभर से श्रद्धालु दरगाह पर पहुंचते हैं। पार्षद अनवर नागोरी ने नगर निगम आयुक्त एवं संबंधित अधिकारियों से क्षेत्र में विशेष साफ-सफाई व्यवस्था, स्टेट लाइट और आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है। पार्षद नागोरी ने बताया कि उर्स पर श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *