उज्जैन | मध्यप्रदेश नागर ब्राह्मण महिला परिषद का प्रांतीय अधिवेशन 21 दिसंबर को उज्जैन में आयोजित किया जाएगा। नागर ब्राह्मण परिषद शाखा उज्जैन के अध्यक्ष विजय शर्मा, महिला मंडल अध्यक्ष नेहा प्रतिमा मेहता एवं महासचिव सीमा नागर ने बताया कि प्रांतीय अधिवेशन महिला मंडल की प्रदेशाध्यक्ष सोनिया मंडलोई इंदौर एवं संयोजक आभा पं. विजयशंकर मेहता के नेतृत्व में होगा। अधिवेशन में मुख्य अतिथि निगम सभापति कलावती यादव रहेंगी। अध्यक्षता मप्र साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे और प्रदेशाध्यक्ष केदार रावल, केके व्यास सहित मध्यप्रदेश की 32 शाखाओं के प्रतिनिधियों एवं महिला सदस्यों की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम सुबह 9 बजे समाज की मारुतिगंज उर्दूपुरा धर्मशाला में शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इस संबंध में बैठक उज्जैन महिला मंडल अध्यक्ष नेहा प्रतिमा मेहता के निवास पर रखी गई।


