उज्जैन | भारत सरकार, भारतीय खेल प्राधिकरण, मध्य प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में उज्जैन कार्पोरेशन एरिया बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा अस्मिता-महिला बास्केटबॉल सीटी लीग 2025-26 का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ शिक्षाविद् पुष्पा चौरसिया ने इस अवसर पर कहा कि उज्जैन शहर की 15 टीम इस प्रतियोगिता में भाग ले रही है। महिलाओं के इस उत्साह को देखते हुए इस तरह की और भी प्रतियोगिताएं अधिक से अधिक करवाने की उज्जैन शहर में आवश्यकता है। एसोसिएशन अध्यक्ष ज्योति शर्मा व सचिव ऋतु शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता नाकआउट पद्धति पर खेली जाएगी। इसमें विजेता, उपविजेता टीमों को मेडल, ट्राफियां प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता का बेस्ट प्लेयर का प्राइज राष्ट्रीय खिलाड़ी शरद वाघमारे भविष्य इवेंट द्वारा दिया जाएगा। प्रतियोगिता की अध्यक्षता नृत्य गुरु पद्मजा रघुवंशी, विशेष अतिथि प्राचार्य गीता गर्ग, पार्षद आशिमा गौरव सेंगर रही। स्वागत भाषण मनीषा पंवार द्वारा दिया गया। अतिथि स्वागत प्रगति जैन, समीक्षा भदौरिया, विनोद पांचाल, ममता गौड, सुनीता यादव ने किया। स्वागत भाषण मनीषा पंवार ने दिया।


