विवाह परामर्श शिविर आज, 21 को वरिष्ठों व 22 को समाज की प्रतिभाओं का सम्मान

134वें वार्षिक अधिवेशन के पूर्व शहर में अखिल भारतीय भार्गव सभा की चतुर्थ कार्यकारिणी बैठक जंतर-मंतर स्थित एक होटल में हुई। बैठक में देशभर से चयनित प्रतिनिधिगण शामिल हुए और समाज के आगामी आयोजनों एवं योजनाओं के लिए दिशा-निर्धारण किया। कार्यकारिणी बैठक में उपस्थित अतिथियों का माला और साफा पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और वंदे मातरम् गीत से हुई। सभा की अध्यक्षता ऑल इंडिया भार्गव सभा के वरिष्ठ उपप्रधान मोहित भार्गव दिल्ली ने की। संजय भार्गव ने बताया कि जंतर-मंतर स्थित होटल में होने वाले आयोजन में भारत के विभिन्न राज्यों से 1200 से अधिक प्रतिनिधियों की सहभागिता संभावित है। अधिवेशन में युवा संवाद, विवाह परामर्श शिविर, सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगठनात्मक समीक्षा एवं दिशा-निर्धारण पर चर्चा होगी। यह अधिवेशन समाज को एकजुट करने, नई पीढ़ी को मार्गदर्शन देने और सेवा भावना को सुदृढ़ करने का एक ऐतिहासिक अवसर है। शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा, जिसका शीर्षक जर्नी टू उज्जैन है। संचालन डॉ. सलिल, स्मिता और युग करेंगे। अखिल भारतीय महिला कार्यक्रम संयोजक पारूल अजमेर, स्थानीय संयोजक नीरा, सहसंयोजक जूही, सदस्य वीना, विभा, बिंदू, अंशु, रूपल, प्रीति, पायल, प्रतिकृति हैं। मेहंदी, अल्पना और सलाद प्रतियोगिता सुबह 11 से 2.30 बजे होगी। इस दौरान संजयकुमार भार्गव जयपुर प्रधान सचिव, सीए विजय भार्गव आगरा कोषाध्यक्ष, पूर्व प्रधान नरेश भार्गव, अजयकुमार भार्गव, रमेश भार्गव, पंकज भार्गव, अजय भार्गव, आयुष भार्गव, राकेश भार्गव, संदीप भार्गव, संजय भार्गव,अरविंद भार्गव, मुकेश भार्गव, आशीष भार्गव, शिवम भार्गव, भरत भार्गव, अजय भार्गव, मीतेश भार्गव आदि उपस्थित रहें। संचालन उज्जैन भार्गव सभा के सचिव सुधीर भार्गव ने किया एवं आभार अखिल भार्गव ने माना। पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम, दूसरे दिन नृत्य प्रतियोगिता होगी पहले दिन : 11 बजे विवाह परामर्श शिविर का शुभारंभ किया जाएगा। शाम 6 बजे उज्जैन भार्गव सभा की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दूसरे दिन : 21 दिसंबर की 11 बजे वृद्धजन सम्मान के साथ पुरस्कार वितरण कार्यक्रम होगा। शाम 6.30 बजे सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता के साथ पुरस्कार वितरण समारोह होगा। तीसरे दिन : 22 दिसंबर की सुबह 11 बजे शिक्षा छात्रवृत्ति प्राप्त विद्यार्थियों को कक्षाओं में सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए पुरस्कार दिया जाएगा। आयोजन धार्मिक एवं नैतिक शिक्षा समिति की ओर से किया जाएगा। इसमें प्रतियोगिताओं के पुरस्कार दिए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *