उज्जैन | स्वर मराठी द्वारा मराठी अजर-अमर गीतों की संगीत संध्या सूर नवा ध्यास नवा का आयोजन 20 दिसंबर शनिवार शाम 7 बजे से अभिरंग नाट्यगृह कालिदास अकादमी में होगा। इस संगीत संध्या में स्वर मराठी के कलाकार मराठी गीतों की प्रस्तुति देंगे। स्वर मराठी के अध्यक्ष सूर्यकांत बुरहानपुरकर ने बताया कि उज्जैन के संगीत जगत में महाराष्ट्रीयन कलाकारों द्वारा मराठी संगीत का पहले कार्यक्रम मराठी गीतों की एक शाम प्रस्तुत की जा रही है। इसमें महाराष्ट्रीयन कलाकार एकनाथ पांडे, भारती कुलकर्णी, रविंद्र आयाचित, डॉ. कीर्ति देशपांडे, भालचंद्र कुलकर्णी, तृप्ति वैद्य, नीलोहित पलसिकर, परिणीति करपे, राजेश जोशी, वैशाली संत कुलकर्णी, प्रशांत भांड, प्रेरणा भावे, विनोद कलमकर एवं संजय गंधे गीतों की प्रस्तुति देंगे। संचालन वर्षा कमलाकर करेंगे। सूत्रधार राजश्री जोशी रहेंगी। कार्यक्रम में मराठी भावगीत लावणी अभंग व अन्य की प्रस्तुति की जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हेमंत चरेगांवकर, विशेष अतिथि प्रकाश शुजालपुरकर इंदौर, दीपक करपे देवास एवं उदय टाकलकर देवास रहेंगे।


