शहीदों का स्मरण कर पुष्पांजलि दी

उज्जैन | अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में 19 दिसंबर को शहीद रामप्रसाद बिस्मिल, रोशनसिंह, अशफाक उल्ला खां, राजेंद्र लाहिड़ी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प स्मरण किया। सहारनपुर से लखनऊ जा रही एक ट्रेन को 9 अगस्त 1925 को काकोरी में क्रांतिकारियों ने सरकारी खजाना लूटा। इसी आरोप में उन्हें फांसी की सजा दी गई, क्रांतिकारी रामप्रसाद बिस्मिल 30 वर्ष को गोरखपुर जेल में, अशफाक उल्ला खां 27 वर्ष को फैजाबाद जेल में, रोशन सिंह 35 वर्ष नैनीताल जेल, इलाहाबाद में, राजेंद्र लाहिड़ी 26 वर्ष को गोंडा जेल में फांसी दी गई। उनकी पुण्यतिथि पर उनका पुण्य स्मरण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री अनिल सिंह चंदेल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ठाकुर हरदयाल सिंह, शहर अध्यक्ष अभिषेक सिंह बैस, युवा विंग के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आनंद सिंह खींची, युवा विंग के प्रदेश सचिव दर्शन ठाकुर, युवा विंग के शहर अध्यक्ष लोकेंद्रसिंह गौड़, मलखानसिंह दिखित, अनिल सिंह राजपूत, राजेश सिंह दिखित आदि ने शहीदों का पुण्य स्मरण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *