जामताड़ा | उत्क्रमित उच्च विद्यालय पट्टाजोरी में छात्रों के भविष्य निर्माण हेतु एक दिवसीय कैरियर परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य अनिमेष मंडल एवं सभी शिक्षकों ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान विशेषज्ञों ने छात्रों को विभिन्न करियर विकल्पों, उच्च शिक्षा के अवसरों और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की जानकारी दी। शिक्षकों ने भी अपने अनुभव साझा कर छात्रों को मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया और अपने संदेहों का समाधान पाया। इस आयोजन से छात्रों को अपने करियर के प्रति नई दिशा मिली।


