चित्तरंजन | लोकतांत्रिक आंदोलन की नेत्री ज्योत्स्ना सरकार की 33वीं पुण्यतिथि पर रूपनारायणपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित की गई। स्पंदन (सालानपुर वॉलंटरी ब्लड डोनर्स सोसाइटी) द्वारा आयोजित इस शिविर को वेस्ट बंगाल वॉलंटरी ब्लड डोनर्स सोसाइटी का समर्थन मिला। शिविर मायेर आशीर्वाद लॉज के सामने सुबह 11 बजे शुरू हुआ। जहां 30 लोगों ने रक्तदान किया। इनमें 5 महिलाएं भी शामिल रहीं। 3 नए रक्तदाताओं ने पहली बार रक्तदान किया। स्पंदन के सचिव अहिंद्र माजी ने रक्तदान को “महादान” बताते हुए सभी रक्तदाताओं को बधाई दी। पूर्व प्रधानाचार्य अरुणाभ दास गुप्ता और सीपीआईएम एरिया कमेटी के अभिर घोष ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। वेस्ट बंगाल वॉलंटरी ब्लड डोनर्स सोसाइटी की संयुक्त सचिव अनामिका सिंह ने इस पहल की सराहना की। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं का आभार जताया। भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई। प्रशासन और समाजसेवियों ने इस प्रयास को सराहा। इसे जरूरतमंदों को जीवनदान देने वाला कदम बताया।


