पुरूर| ग्राम उसरवारा में 10 से 12 जनवरी तक तीन दिवसीय मानस गान महोत्सव राजीव युवा क्रीड़ी समिति ने रखा है। शुभारंभ 10 जनवरी को शाम 4 बजे सांसद भोजराम नाग करेंगे। सरपंच जनक राम अटलखाम अध्यक्षता करेंगे। विशेष अतिथि जिला पंचायत सदस्य मीना साहू, सत्येन्द्र साहू, जनपद सदस्य संध्या साहू, अजेन्द्र साहू, सरस्वती चंद्राकर, हलधर साहू, अजित राव जाधव, आत्माराम महमल्ला अनुरूद्व साहू, उमेन्द्र साहू होंगे। समापन 12 जनवरी को बलराम शांडिल्य, जनकराम बाबूलाल कलिहारी, मेघनाथ साहू, पदुम पटेल अतिथि होंगे।


