उसरी वाटर फॉल में डूबने से 17 वर्षीय छात्र की मौत, मशक्कत से निकाला शव

भास्कर न्यूज|गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मौर्या कॉलोनी सिहोडीह निवासी बीएएसएफ जवान विरेंद्र वर्मा के 17 वर्षीय पुत्र प्रिंस राज वर्मा की मौत रविवार को वाटर फॉल में डूबकर हो गई। प्रिंस इंटर में पढ़ रहा था। सुबह में 8 बजे बड़ा चौक में ट्यूशन पढ़ने की बात कह अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था। लेकिन वह ट्यूशन नहीं जाकर अपने दोस्तों के साथ गिरिडीह- टुंडी रोड स्थित उसरी वाटर फॉल नहाने के लिए चला गया। नहाने के क्रम में वाटर फॉल की गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगा, दोस्तों ने प्रिंस को गहरे पानी में डूबते हुए देखकर हल्ला किया। हल्ला सुनकर स्थानीय ग्रामीण ने वाटर फॉल में छलांग लगाकर प्रिंस को निकालने का प्रयास भी किया, लेकिन उसे बचा नहीं सके। घटना की सूचना पाकर मुफ्फसिल थाना पुलिस वाटर फॉल पहुंची। स्थानीय लोगों ने मशक्कत के बाद वाटर फॉल के गहरे पानी से प्रिंस के शव को निकाला। प्रिंस राज के वॉटर फॉल में डूबने की सूचना पाकर उसके परिजन भी वाटर फॉल पहुंचे। परिजन आनन-फानन मेंे इलाज के लिए ए​क निजी नर्सिंग होम ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्रिंस को देखकर मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने कहा िक सुबह प्रिंस राज नाश्ता करके अपने दोस्त के साथ ट्यूशन पढ़ने के लिए चला गया था। ट्यूशन पढ़ने के बाद दोस्त के साथ वाटर फॉल घूमने और स्नान करने के लिए चला गया। स्नान करने के क्रम में गहरे पानी में चले जाने से उसकी मौत हो गई। मृतक दो भाई है, प्रिंस बड़ा भाई था। जो इंटर का छात्र था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *