गावां | माल्डा पंचायत के पाण्डेयडीह गांव में रविवार को ब्राह्मण समाज का बैठक सह होली मिलन किया गया। जिसमें नारायण पांडेय व अध्यक्ष सुबोध पांडेय ने मुख्यातिथि नारायण पांडेय को गुलदस्ता देकर स्वागत किया । समारोह में सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। मौके पर नारायण पांडेय ने कहा कि यह त्योहार रिश्तों में रंग घोलने का त्योहार है। पूर्व मुखिया दिनेश पांडेय ने कहा कि होली सौहार्द का प्रतीक है। इसलिए सभी को होली धूमधाम से मनानी चाहिए। कहा कि होली खुशहाली का प्रतीक है। मौके पर त्रिभुवन पांडेय, बजरंगी पांडेय, महेंद्र पांडेय, राजमणि पांडेय आदि थे।


