भास्कर न्यूज|गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गडरमा में उत्पाद थाना और मुफ्फसिल थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से रविवार को छापा मारकर 200 लीटर महुआ शराब जब्त की। जबकि 800 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट किया गया। हालांकि शराब माफिया पुलिस को गडरमा में आते देख कर फरार हो गए। इस बात की जानकारी मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने दी। शराब माफिया गडरामा घने जंगल में बड़ी मात्रा में महुआ शराब बनाकर गिरिडीह, हजारीबाग, धनबाद और बोकारो जिला में अवैध रूप से सप्लाई करते हैं। दरअसल शराब माफिया गडरमा जंगल को सुरक्षित स्थान मानते हैं। क्योंकि पुलिस को गडरमा जंगल जाने में काफी परेशानी होती है। मुफ्फसिल थाना पुलिस ने वर्ष 2024 में गडरमा में छापा मारकर 1000 लीटर महुआ शराब को जब्त करते हुए 50 महुआ शराब बनाने वाली भट्ठी को क्षति ग्रस्त करते हुए 10 हजार किलो जावा महुआ को नष्ट किया था। इस संबंध में थाना प्रभारी ने कहा अवैध मुहआ शराब कारोबार करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।


