ऊंट उत्सव के पोस्टर का विमोचन, 9 से 11 जनवरी तक होंगे कार्यक्रम

जिले में 9 से 11 जनवरी तक आयोजित हो रहे अंतररा ्ट्रीय ऊंट उत्सव के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को एडीएम प्रशासन सुरेश यादव की अध्यक्षता में बैठक का आय़ोजन किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में यादव ने तैयारियों को लेकर संबंधित विभाग के अधिका रियों को सभी व्यवस्थाएं चाक चौंबद रखने के निर्देश दिए। इस दौरान अंतररा ्ट्रीय ऊंट उत्सव के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक अनिल राठौड़ ने बताया कि अंतररा ्ट्रीय ऊंट उत्सव के दौरान वन विभाग के सहयोग से बर्ड फेस्टिवल का आयोजन भी जोड़बीड़ स्थित लव कुश वाटिका में 10 जनवरी को किया जाएगा। वन विभाग के डीएफओ संदीप छंगाणी ने बताया कि बर्ड फेस्टिवल में लव कुश वाटिका और जोड़बीड़ में नेचर वॉक व बर्ड वॉचिंग किया जाएगा। पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक राठौड़ ने बताया कि इस बार कर्नल वीएस राठौड़ की विंग मास्टर्स कंपनी के सहयोग से पैरामोटरिंग का आयोजन भी सादुल क्लब ग्राउंड में 10 जनवरी और रायसर में 11 जनवरी को किया जाएगा। कर्नल वीएस राठौड़ ने बताया कि इस दौरान बीकानेर शहर का जॉय राइडिंग के जरिए एरियल एक्सप रियंस करवाया जाएगा। साथ ही स्मॉक शो, फ्लावर ड्रॉप का आयोजन किया जाएगा। ऊंट उत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागियों को आवेदन प्रपत्र 19 दिसंबर से पर्यटन सेवा केंद्र में मिलने शुरू हो गए हैं। कार्यालय समय में आवेदन लिए जा सकते हैं। आवेदन प्रपत्र जमा करवाने की अंतिम तिथि 6 जनवरी रखी गई है। ऊंट उत्सव 9 जनवरी से शुरू होगा। उससे पहले 2 जनवरी को जिला मुख्यालय के लोगों को उत्सव में आमंत्रित करने के लिए पीले चावल बांटने का कार्य आवण री मनुहार सुबह 8 बजे लक्ष्मीनाथ जी मंदिर से शुरू होकर शहर के विभिन्न भागों में किया जाएगा। 9 जनवरी को हेरिटेज वॉक से होगी ऊंट उत्सव की रंगारंग शुरुआत 9 जनवरी को हमारी विरासत कार्यक्रम के तहत हेरिटेज वॉक का आयोजन सुबह 8 से 10 बजे तक लक्ष्मीनाथ जी मंदिर से रामपुरिया हवेली तक किया जाएगा। सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक जिला उद्योग संघ की ओर से मान मनुहार कार्यक्रम के तहत ट्रेडिशनल बीकानेरी फूड फेस्टिवल का आयोजन जिला उद्योग संघ में किया जाएगा। सुबह 11 से शाम 5 बजे तक डॉ करणी सिंह स्टेडियम में ऊंटां रो इतिहास-विरासत के साथ के अंतर्गत कला प्रदर्शनी, दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक धरणीधर ग्राऊंड में प्राऊड एंड प्राइड ऑफ बीकानेर कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं होगी। 11 जनवरी को रायसर में आयोजित होंगे कार्यक्रम 11 जनवरी को सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक रायसर में दम-खम ग्रामीण खेल कार्यक्रम के तहत रस्साकशी, कुश्ती, कबड्डी, विदेशियों द्वारा पगड़ी बांधना,महिला मटका दौड़, देशी-विदेशी पर्यटकों के बीच धोरों पर दौड़ का आयोजन होगा । दोपहर डेढ़ से शाम साढ़े 6 बजे तक रेत का समंदर कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रकार की एडवेंचर एक्टिविटी और डेजर्ट एक्सपीरियंस करवाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *