ऊना में पंजाब के व्यक्ति की मौत:पेड़ से लटका मिला, होली के मेले में आया था

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में जंगल में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला है। घटना अंब उपमंडल के ज्वार की है। मृतक की पहचान फाजिल्का के आनंदपुर मोहल्ला निवासी 47 वर्षीय मनजीत सिंह के रूप में हुई है। बुधवार दोपहर को कबाड़ इकट्ठा करने वाले लोगों ने जंगल में पेड़ से लटकी लाश देखी। उन्होंने तुरंत पंचायत प्रधान को सूचित किया। प्रधान ने अंब थाने में इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को नीचे उतारा। मृतक के पास से एक फोन मिला। पुलिस ने फोन से परिजनों से संपर्क किया। परिजनों ने बताया कि मनजीत सिंह 10 मार्च को अपने दोस्तों के साथ बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी होली मेले में आया था। उन्होंने बताया कि 12 मार्च को उनकी आखिरी बार बात हुई थी। इसके बाद से उसका फोन स्विच ऑफ था। एसएचओ अनिल उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया है। यह आत्महत्या है या हत्या, इसका पता जांच के बाद ही चल पाएगा। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *