फगवाड़ा में नशे का इंजेक्शन लगने से युवक की मौत:पुलिस ने दो दिन बाद 3 आरोपी गिरफ्तार किया, पांछटां मोड़ से दबोचा

फगवाड़ा में नशे का इंजेक्शन लगने से एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी रुपिंदर कौर भट्टी ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है। घटना 17 मार्च की है। रामपुर सुंनड़ा निवासी शिवचरण सिंह को नशे का टीका लगने से उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता सुखविंदर राम ने तीन लोगों पर आरोप लगाया। आरोपियों में हरविंदर राम उर्फ हनी, मनजिंदर सिंह और जसविंदर शामिल हैं। तीनों रामपुर सुनड़ा के रहने वाले हैं। डीएसपी भारत भूषण के नेतृत्व में थाना रावलपिंडी पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। उन्हें पांछटां मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *