ऊना में सतलुज में नहाते समय 2 युवक डूबे:एक का शव मिला, लुधियाना के विकास की तलाश जारी

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के धार्मिक स्थल ब्रमोह्ती में शनिवार शाम सतलुज नदी में नहाते वक्त दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान कलसेहड़ा गांव के रितांष बाली और लुधियाना निवासी विकास शर्मा के रूप में हुई है। विकास अपने ननिहाल गांव थलूह आया था और परिजनों के साथ मंदिर दर्शन को पहुंचा था। घटना उस वक्त हुई जब रितांष नदी में नहाने गया, लेकिन गहराई का अंदाजा न लगने और तेज बहाव में वह बहने लगा। उसे बचाने उतरे विकास भी तेज धार में बह गया। दो और लोगों ने बचाने की कोशिश की लेकिन वे किसी तरह बच निकले। अंधेरा होने के चलते विकास का शव नहीं मिल सका गोताखोर कमलप्रीत की टीम ने रितांष का शव बरामद कर लिया है, जबकि अंधेरा होने के चलते विकास का शव अभी नहीं मिल सका। मौके पर मेहतपुर पुलिस पहुंच गई है और जांच जारी है। रितांष का शव सिविल अस्पताल भेजा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *