ऊर्जा मंत्री नागर ने किया 1.89 करोड़ जीएसएस का लोकार्पण:भीलवाड़ा में 2.29 करोड़ के जीएसएस शिलान्यास अवसर पर बोले- किसानों को 24 घंटे थ्री फेस बिजली मिलेगी

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), ऊर्जा विभाग हीरालाल नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत, विश्वसनीय एवं आधुनिक विद्युत अवसंरचना विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक गांव तक 24 घंटे निर्बाध बिजली पहुंचाकर विकास की गति को और तेज किया जाए। 1.89 करोड़ के 33/11 केवी जीएसएस का लोकार्पण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ऊर्जा विभाग नागर ने शनिवार को भीलवाड़ा की ग्राम पंचायत गुढ़ा एवं रेडवास में विद्युत क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों का शुभारंभ किया,कार्यक्रम के दौरान लगभग 1.89 करोड़ की लागत से नवनिर्मित 33/11 केवी जीएसएस गुढ़ा का विधिवत लोकार्पण किया गया,वहीं क्षेत्र की भविष्य की विद्युत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए 2.29 करोड़ की अनुमानित लागत से 33/11 केवी जीएसएस रेडवास–कोटड़ी का शिलान्यास भी किया गया। निर्बाध एवं स्थिर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी उन्होंने बताया कि 33/11 केवी जीएसएस गुढ़ा के चालू होने से गुढ़ा क्षेत्र को 24 घंटे थ्री-फेस विद्युत आपूर्ति उपलब्ध हो सकेगी। इसके साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों जैसे रोजड़ी, फतेहपुर, बागवासा, पचानपुरा, देवपुरा, तरनिया खेड़ा, रामगढ़ आदि में भी निर्बाध एवं स्थिर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। इस जीएसएस के संचालन से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होगा तथा घरेलू, कृषि एवं अन्य उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। इससे वोल्टेज की समस्या, बार-बार ट्रिपिंग एवं अनावश्यक कटौती से ग्रामीणों को राहत मिलेगी। 24 घंटे थ्री-फेस विद्युत आपूर्ति उपलब्ध होगी राज्यमंत्री ने बताया कि 33/11 केवी जीएसएस रेडवास–कोटड़ी के निर्माण से क्षेत्र की बढ़ती विद्युत मांग को प्रभावी रूप से पूरा किया जा सकेगा। इसके पूर्ण होने पर रेडवास को 24 घंटे थ्री-फेस विद्युत आपूर्ति उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त रघुनाथपुरा, साबला जी का खेड़ा, गोठड़ा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। विकास कार्य गांव-गांव तक पहुंच रहे इस मौके पर जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि गुढ़ा जीएसएस का लोकार्पण एवं रेडवास–कोटड़ी जीएसएस का शिलान्यास क्षेत्र के लिए सौगात है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्रवासियों की बेहतर बिजली व्यवस्था की मांग थी, जिसे आज पूरा किया गया है। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण विकास कार्य गांव-गांव तक पहुंच रहे। इनकी रही मौजूदगी इस मौके पर विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, अधीक्षण अभियन्ता अविविनिलि ओम प्रकाश महला, अधिशाषी अभियन्ता एस.पी. नागर सहायक अभियन्ता दिनेश कुमार मीणा, सुरेश चन्द्र मीणा, कनिष्ठ अभियन्ता नोरतमल मीणा फीडर इनचार्ज, मुकेश कुमार मीणा, सुनिलराव, नरेन्द्र धाकड़, सोजी धाकड़, मस्तराम मीणा, बतीलाल मीणा, शैतान सिंह मीणा, राजेन्द्र मीणा, खेमराज मीणा, इकराम नागौरी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *