बैकुंठपुर | जिले में सामान्य भविष्य निधि से जुड़े ऋणात्मक शेष के मामलों के त्वरित निराकरण के लिए 12 और 13 जून को जिला कोषालय, कोरिया में दो दिवसीय विशेष समाधान शिविर लगेगा। वरिष्ठ जिला कोषालय अधिकारी पीएस. परिहार ने बताया कि यह शिविर छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में मृत, सेवानिवृत्त और जीवित शासकीय सेवकों से जुड़े ऋणात्मक शेष के प्रकरणों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मृत या सेवानिवृत्त कर्मचारियों के मामलों में अंतिम भुगतान की प्रक्रिया ऑनलाइन तैयार कर उसकी हार्ड कॉपी प्रस्तुत करनी होगी। जीवित कर्मचारियों के मामलों में उनके अभिदाता से की जा रही मासिक वसूली को संशोधित किया जाएगा।


