साइबर ठगी: फरार आरोपी को झारखंड के जामताड़ा से दबोचा

भास्कर न्यूज | राजपुर साइबर क्राइम के एक मामले में फरार अपराधी सद्दाम खान को बलरामपुर जिले की राजपुर पुलिस ने झारखंड के जामताड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। थाना राजपुर प्रभारी कुमार चंदन सिंह ने बताया कि नगर पंचायत खुठनपारा निवासी राहुल कुमार कश्यप 24 वर्ष ने थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि दो लोगों ने उससे शादी के लिए पैसों की जरूरत बता उसके सीएससी केंद्र से जुड़े बैंक खाते में दो किस्तों में 99,000 और 87,000 रुपए जमा करवा लिए और फिर नकद में पैसे निकलवा लिए। इसके बाद उसका खाता होल्ड हो गया। शिकायत की जांच के दौरान पुलिस ने पहले मेराज अंसारी और अनुप कुमार चौबे को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मामले के मुख्य आरोपी सद्दाम खान, जो झारखंड के देवघर जिले के ग्राम चरघरा थाना मार्गोमुण्डा का निवासी है, लंबे समय से फरार था। सायबर सेल बलरामपुर की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे झारखंड के जामताड़ा इलाके से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *