पटना | रेलवे लाइन चौड़ीकरण और वन विभाग के काम में लगे मजदूरों को ठेकेदार पिकअप और ट्रैक्टर में ठूंस-ठूंस कर ला रहे हैं। मजदूरों को बैठाने की जगह नहीं होती, फिर भी गाड़ियां पटना थाना के सामने से गुजरती हैं। इसके बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। इन दिनों कई ठेकेदार मजदूरों को लाने-ले जाने के लिए पिकअप वाहनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। मजदूरों की संख्या ज्यादा होती है, वाहन छोटे होते हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद जिला प्रशासन और पटना पुलिस की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। रेलवे लाइन चौड़ीकरण और वन विभाग के काम में लगे मजदूरों को रोज इसी तरह लाया और ले जाया जा रहा है। गाड़ियों में मजदूरों को इस कदर भरा जाता है कि सांस लेने की भी जगह नहीं होती। यह सब पटना थाना के सामने हो रहा है, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। ठेकेदार और उनके कर्मचारी खुलेआम नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।


