“एआई के उपयोग से डिजिटल मार्केटिंग’ विषय पर कार्यशाला

भास्कर न्यूज | अमृतसर भवन्ज एसएल पब्लिक स्कूल में 9वीं और 10वीं के छात्रों के लिए “एआई के उपयोग द्वारा डिजिटल मार्केटिंग” पर कार्यशाला हुई। यह सत्र एमआईटीएस अकादमी ने स्कूल परिसर में आयोजित किया। शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। प्रबंधक समिति और वरिष्ठ सदस्यों ने अतिथियों को पौधे देकर सम्मानित किया। सत्र में निर्देशक मिताली, बिजनेस हेड ईशा, विशेषज्ञ गुनरीत और पलक ने छात्रों को डिजिटल मार्केटिंग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया, वेबसाइट, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म से ब्रांड की पहचान कैसे बनाई जाती है। छात्रों को वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, ई-मेल मार्केटिंग और चैट जीपीटी के उपयोग के बारे में भी बताया गया। कैनवा का व्यावहारिक प्रदर्शन भी हुआ। छात्रों ने खुद ग्राफिक डिजाइन तैयार किए। अंत में छात्रों को सवाल पूछने और अपने संदेह दूर करने का मौका मिला। कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ समाप्त हुआ। सत्र ने छात्रों को तकनीक और करियर की नई दिशा दिखाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *