अमृतसर | श्री अमरनाथ सेवा मंडल की ओर से अमरनाथ यात्रियों के लिए लंगर सेवा की शुरुआत कर दी गई है। मंडल के प्रधान सुरेश सहगल की अध्यक्षता में सभी सदस्यों ने शिवाला बाग भाइयां में बाबा भोलेनाथ के लिए शगुन का थाल भेंट किया। सभी ने मिलकर जयकारे लगाए। बाबा को श्री अमरनाथ यात्रा का कार्ड, स्टीकर और अन्य सामग्री अर्पित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद हरि नाम संकीर्तन और भजन गाए गए। प्रधान सहगल ने बताया कि यात्रा के दौरान शिव भक्तों के लिए लंगर तैयार किया जाता है। इस मौके पर मंडल के सदस्यों ने कश्मीर में किए गए नरसंहार की निंदा की।


