पहलगाम आतंकी हमले की संगठनों ने की निंदा

अमृतसर | जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा किए गए हमले की लोकगीत शोध अकादमी, साफमा और प्रगतिशील लेखक संघ अमृतसर इकाई के नेताओं ने कड़ी निंदा की। इन संगठनों ने इसे मानवता के खिलाफ बड़ा अपराध बताया। नेताओं ने मारे गए और घायल पर्यटकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई। प्रेस को जारी बयान में इन संगठनों ने भारत सरकार से जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने की मांग की। नेताओं ने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर की स्थिति पर सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए। देश के लोगों को विश्वास में लिया जाए। आतंकवाद और नफरत की राजनीति के खिलाफ जनता को एकजुट किया जाए। इस बैठक में लोकगीत अनुसंधान अकादमी के अध्यक्ष रमेश यादव, प्रगतिशील लेखक संघ अमृतसर इकाई के अध्यक्ष भूपिंदर सिंह संधू, धरविंदर औलख, दिलबाग सिंह सरकारिया, कमल गिल, गुरजिंदर सिंह मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *