भोपाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को लेकर लोगों की पसंद और भरोसे को लेकर नई जानकारी सामने आई है। हाल ही में लोकल सर्किल ने इस विषय पर एक सर्वे कराया। इसमें सामने आया कि 67% लोग अब भी एआई प्लेटफॉर्म की बजाय पारंपरिक सर्च इंजनों पर भरोसा कर रहे हैं। हालांकि, एआई प्लेटफॉर्म में चैट जीपीटी सबसे ज्यादा पॉपुलर है, जिसे 19% लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। एआई से मिली जानकारी को 12% लोगों ने इसे बेहद सटीक बताया, जबकि 31% ने अधिकतर सही माना है। हालांकि 37% यूजर्स इसे कुछ हद तक सही मानते हैं, यानी पूरी तरह भरोसा करने से अब भी हिचकिचा रहे हैं। खास बात यह है कि एआई का उपयोग सबसे ज्यादा भोपाल में जानकारी को खोजने के लिए सर्च इंजन के तौर पर किया जा रहा है। शहर के 10049 लोगों पर यह सर्वे किया गया। लोगों ने कहा- एआई कुछ हद तक सही, लेकिन पूरा भरोसा नहीं कर सकते एआई पर भरोसा कितना?
12% लोगों ने इसे सटीक बताया। 31% का मानना है, ज्यादातर जानकारी सही मिलती है। 37% लोगों का कहना है कि कुछ हद तक सही होती है।
क्यों एआई का इस्तेमाल कर रहे हैं?
50% लोग सामान्य जानकारी के लिए। 29% उन सवालों के लिए, जिनका जवाब सर्च इंजन से आसानी से नहीं मिलता। 13% फोटो एडिटिंग और क्रिएशन के लिए। 8% वीडियो एडिटिंग के लिए।
डीपसीक की ओर रुझान बढ़ा
3 में से 1 एआई यूजर डीपसीक अपनाने की सोच रहा है या पहले ही स्विच कर चुका है। डीपसीक नया एआई प्लेटफॉर्म है, जो मुफ्त में एडवांस फीचर्स दे रहा है।
फ्री एआई फीचर्स पसंद, पेड सब्सक्रिप्शन से दूरी
88% लोगों ने कहा कि वे किसी भी एआई प्लेटफॉर्म के लिए पेड सब्सक्रिप्शन नहीं लेते। सर्वे में पूछे गए सवाल… जानकारी लेने के लिए कौन सा प्लेटफॉर्म इस्तेमाल कर रहे हैं? {एआई पर कितना भरोसा है? {एआई का उपयोग करते समय इनपुट कैसे देते हैं? {एआई का इस्तेमाल क्यों कर रहे हैं? {कितने लोगों ने पेड मेंबरशिप ली है? {क्या वे डीपसीक जैसे फ्री एआई प्लेटफॉर्म पर स्विच करेंगे?


