भास्कर न्यूज |लुधियाना आर्य कॉलेज के पीजी डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस मैनेजमेंट ने आईक्यूएसी के सहयोग से एआई और कॉमर्स व बिजनेस के विषय पर वर्कशॉप करवाई। प्रो. डॉ. सुशील कल्याणी (यूपीईएस, देहरादून) और सुमित वासन, इंटरनेशनल सर्टिफाइड करियर काउंसलर (असिस्टेंट डायरेक्टर, यूपीईएस, देहरादून) ने सेशन को संबोधित किया। इस वर्कशॉप का उद्देश्य छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की अहमियत और इसके रोजमर्रा के जीवन में उपयोग के बारे में जागरूक करना था। विशेषज्ञों ने एआई , कॉमर्स और बिजनेस पर पड़ने वाले प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की। प्रिंसिपल डॉ. सुक्शम अहलूवालिया और एसीएमसी के सचिव डॉ. एस.एम. शर्मा ने इस वर्कशॉप के आयोजन के लिए विभाग के प्रयासों की सराहना की।


