जयपुर | इस वर्ष शहर में ट्रैफिक मैनेजमेंट में बदलाव होगा। जाम से राहत, हादसे रोकने, सिटी ट्रांसपोर्ट को लेकर पूरे वर्ष का रोडमैप तैयार किया गया है। 1. ITMS नाइट विजन कैमरे आईटीएमएस नाइट विजन कैमरे सिग्नल पर लगेंगे। रात में भी रेड लाइट जंप व ओवरस्पीड के चालान बनेंगे। 25 चौराहों के सिग्नल का टाइमर बदला है, जो एआई से संचालित होंगे। 3. ई रिक्शा में लगेंगे जीपीएस, रूट चेंज करते ही चालान शहर में ई-रिक्शा के रूट कलर के हिसाब से तय हो चुके हैं। नए साल में इसी से चलेंगे। सभी में जीपीएस लगेंगे। तय रूट बदला तो चालान होगा। पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बेहतर बनाने के लिए सर्वे भी कराया जा रहा है। 2. ट्रैफिक सिग्नल टाइम एआई ट्रैफिक सिग्नल का टाइम एडजस्ट करेगा। जहां ट्रैफिक ज्यादा होगा, वहां ऑटोमेटिक ग्रीन लाइट का समय बढ़ेगा। ट्रैफिक पुलिस सिटीजन एप भी लॉन्च करेगी।


