सार्व​जनिक पार्क में भी बांधे जा रहे मवेशी

मुरैना। पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सार्वजनिक सुविधाओं पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। कॉलोनी के मकान नंबर ईडब्ल्यूएस–98 व 99 के सामने स्थित पार्क पर कुछ लोगों ने स्थायी रूप से कब्जा कर लिया है। पार्क में मवेशियों को बांधा जा रहा है और टीन शेड लगाकर भैंसें पाली जा रही हैं। इसके अलावा कुछ लोग टेंट लगाकर वहीं रह रहे हैं, जिससे पार्क की मूल उपयोगिता समाप्त हो गई है। अतिक्रमणकारियों द्वारा निजी वाहनों की पार्किंग भी पार्क परिसर में की जा रही है। हालात यह हैं कि दबंग लोगों ने पार्क के मुख्य गेट पर ताला लगाकर आम नागरिकों का प्रवेश बंद कर दिया है। कॉलोनी निवासी दीपक कुमार सहित अन्य लोगों ने ननि से अतिक्रमण हटाने और पार्क को मुक्त कराने की मांग की है। -दीपक कुमार, पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *