एएसआई को 300 मीटर तक घसीटते ले गया रैपिडो चालक

लुधियाना| शिंगार सिनेमा रोड पर नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार युवकों ने एक पुलिस कर्मी को करीब 300 मीटर तक घसीटकर चोटिल कर दिया। हादसे में एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गया। उनके एक पैर में गंभीर चोट आई है। घायल एएसआई की पहचान सुलखन सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि ​​शिंगार सिनेमा रोड पुलिस चौकी धर्मपुरा के बाहर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान पुलिस ने बाइक सवार युवकों की बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी जिस कारण उसने उन्हें रुकने का इशारा किया। एएसआई सुलखन सिंह ने कहा कि युवकों ने बाइक भगाई तो उसका हाथ बाइक सवारों के बाइक करियर में फंस गया। करीब 300 मीटर तक बदमाश उसे घसीट कर ले गए। चोट लगने के बाद उसे कोई होश नहीं रही। उसके अन्य पुलिस कर्मचारी साथियों ने उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *