महिलाओं में प्रकृति से जुड़ाव का नया जरिया बनी साइकिलिंग

शहर में फिटनेस के साथ-साथ प्रकृति से जुड़ने के लिए महिलाओं का साइकिलिंग की ओर रुझान तेजी से बढ़ रहा है। अलग-अलग आयु वर्ग की महिलाएं सुबह सामूहिक रूप से साइकिलिंग करती हैं। इस पहल से न केवल उनका स्वास्थ्य बेहतर हो रहा है, बल्कि वे पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दे रही हैं। महिलाओं के लिए बने साइकिलिंग ग्रुप्स शहर में इस ट्रेंड को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। इन ग्रुप्स में शामिल महिलाएं सामूहिक रूप से साइकिलिंग के लिए निकलती हैं, जिससे उनमें सामाजिक मेलजोल बढ़ता है। यह फिटनेस के साथ मानसिक तनाव को कम करने का भी जरिया बन गया है। कई ग्रुप्स रविवार को शहर के आसपास के प्राकृतिक स्थलों तक साइकिलिंग ट्रिप का आयोजन करते हैं, जहां महिलाएं प्रकृति के साथ समय बिताती हैं और अपने अनुभव साझा करती हैं। साइकिलिंग के इस बढ़ते चलन ने महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया है। इसके साथ ही यह पहल शहर में जागरूकता का नया उदाहरण पेश कर रही है। महिलाओं का कहना है कि यह न केवल उनके लिए फिटनेस का बेहतर जरिया है, बल्कि प्रकृति से जुड़ने का अनोखा अनुभव भी प्रदान करता है। शहर की महिलाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता और एडवेंचर का जुनून बढ़ता जा रहा है। इसके लिए साइकिलिंग न केवल एक शौक बल्कि जीवनशैली का हिस्सा बनती जा रही है। फरवरी में गोल्डन टेंपल तक राइड में लेंगी हिस्सा साइकिलिंग का यह जुनून महिलाओं को नई चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित कर रहा है। फरवरी में शहर की महिलाएं लुधियाना से गोल्डन टेंपल तक के लिए राइड सीजन 4 में हिस्सा लेंगी। यह राइड करीब 150 किलोमीटर की होगी, जिसके लिए उन्होंने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इस आयोजन में शामिल होने की तैयारी के दौरान महिलाएं न केवल शारीरिक रूप से मजबूत हो रही हैं, बल्कि मानसिक संतुलन भी बना रही हैं। फिटनेस को बढ़ावा देने को हर रविवार करती हैं सेंचुरी राइड साइकिलिस्ट मेघा जैन ने बताया कि करीब 12 मेंबर्स का एक ग्रुप नियमित रूप से साइकिलिंग करता है। वह खुद एक प्रोफेशनल राइडर हैं, कई बड़ी राइड्स कर चुकी हैं और उनका ग्रुप हर रोज 30 किलोमीटर की दूरी तय करता है। इस ग्रुप के सभी मेंबर्स अलग-अलग पेशों से जुड़े हैं, लेकिन फिटनेस और प्रकृति से जुड़ने का उद्देश्य सभी को एक मंच पर लाता है। हर रविवार वे सेंचुरी राइड (100 किलोमीटर) करते हैं, जो न केवल उनकी फिटनेस को बढ़ावा देती है बल्कि यह एक टीम एक्टिविटी भी है। शिखा और मनप्रीत भी नियमित रूप से एक-दूसरे के साथ साइकिलिंग करती हैं। वे बताती हैं कि वे हफ्ते में कम से कम 5 दिन 30 किलोमीटर की राइड करती हैं। इस दौरान वे चाय और कॉफी का आनंद भी लेती हैं, जिससे यह समय उनके लिए और भी खास बन जाता है। गुंजन के ग्रुप में भी कई मेंबर्स जुड़े हुए हैं, जो साइक्लिंग करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *