एकतरफा प्यार में नाबालिग छात्रा की हत्या:आरोपी को आजीवन कारावास की सजा, दुपट्टे से गला घोंटकर और रॉड से किया था हमला

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में एक नाबालिग छात्रा की हत्या के मामले में न्यायालय ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश विवेक कुमार तिवारी की अदालत ने सभी सबूतों के आधार पर यह फैसला दिया। 31 जनवरी को मनेंद्रगढ़ में यह घटना हुई थी। आरोपी वीरेंद्र उर्फ सनी ने स्कूल से घर लौट रही नाबालिग छात्रा को एक सुनसान खंडहर मकान के पास बुलाया। उसने पहले छात्रा का दुपट्टे से गला घोंटा। फिर लोहे की रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मनेंद्रगढ़ सिटी कोतवाली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपी छात्रा से एकतरफा प्यार करता था। छात्रा इसका विरोध कर रही थी। आठ महीने की सुनवाई के बाद न्यायालय ने यह फैसला सुनाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *