कोरबा में दो अलग-अलग मारपीट की घटनाएं:बाइक से शोर मचाने से रोका तो युवकों ने की पिटाई, परसाभाठा बस्ती में पुरानी रंजिश में हमला

कोरबा जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं। एक घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है, जबकि दूसरी बालको थाना क्षेत्र की है। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है। पहला मामला: सड़क पर शोर मचाने से रोकने पर युवक की पिटाई सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दादर निवासी विकास गुप्ता ने देखा कि करीब 12 से ज्यादा युवक बाइक से शोरगुल और उत्पात मचा रहे थे। उन्होंने युवकों को शांति बनाए रखने और दूसरों को परेशान न करने के लिए कहा। लेकिन युवकों ने उल्टा विकास की पिटाई शुरू कर दी। यह पूरी घटना नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विकास गुप्ता ने बताया कि वह सिर्फ समझाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन युवकों ने उसकी बात नहीं मानी और मिलकर मारपीट करने लगे। इस मामले में CSP भूषण एक्का ने बताया कि झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। एक पक्ष के 3 और दूसरे पक्ष के 2 लोगों के नाम शामिल हैं। 4 लोग घायल हुए हैं। गाली-गलौज के चलते विवाद हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूसरा मामला: पुरानी रंजिश में घर में घुसकर हमला दूसरी घटना बालको थाना क्षेत्र के परसाभाठा बस्ती की है। यहां सुनाऊ राम यादव अपने बेटों अजय, विजय और अन्य परिजनों के साथ लाठी, डंडा और लोहे की रॉड लेकर पड़ोसी के घर में घुस आए और हमला कर दिया। हमले के वक्त राहुल तिवारी, उनकी मां, बहन और छोटा भाई घर में मौजूद थे। सभी पर आरोपियों ने हमला किया। इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में भी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *