पोलमी| ग्राम पंचायत भेड़ागढ़ में गणतंत्र दिवस मनाया गया। सरपंच सम्मत बाई पात्रे ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर ग्राम सचिव भागवत प्रसाद, ग्राम प्रमुख हीरा सिंह बघेल समेत पंचायत के सभी 11 पंच व ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान तिरंगे को सलामी दी गई और उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया।


