भागवत कथा सुनने से जन्म जन्मांतर के पापों का नाश होता है: पं. तिवारी

पुरूर| चिटौद में श्रीराम हनुमान मंदिर परिसर में पुरुषोत्तम सिन्हा परिवार द्वारा 22 से 29 जनवरी तक आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया है। कथावाचक पं. संतोष तिवारी ब्राह्मण पारा धमतरी हैं। पहले दिन उन्होंने पुराण कथा एवं गौकरण महात्म्य, दूसरे दिन ध्रुव चरित्र एवं सती चरित्र, तीसरे दिन जड़ भरत एवं प्रहलाद चरित्र का वर्णन किया। कथा के दौरान उन्होंने कहा कि कलयुग में भागवत कथा का श्रवण से जीव को मोक्ष की प्राप्ति होती है। जन्म जन्मांतर के पापों का नाश होता है। कथा भटके मनुष्य को सही दिशा दिखाती है। कथा हमें शुद्व मन और निष्ठा के साथ ही सुनना चाहिए और सुनकर हमें इसे अपने जीवन में उतारकर निरंतर हरि स्मरण करते हुए अपने जीवन को आनंदमय और मंगलमय बनाए, तभी कथा की सार्थकता सिद्ध होगी। पं. तिवारी ने वामन अवतार की कथा बताया। कहा कि असुर राजा बली अत्यंत पराक्रमी और दानवीर थे, उन्होंने इंद्रलोक स्वर्ग पर अधिकार कर लिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *