राजनांदगांव| एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में जिला स्तरीय मेरिट सूची तैयार कर शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु कक्षा 6वीं में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेण्ड्री राजनांदगांव में 17 मई तक प्रवेश प्रक्रिया के तहत काउंसिलिंग की कार्रवाई की जाएगी। विद्यार्थियों को जिला स्तरीय मेरिट सूची के अनुसार वांछित अभिलेख के साथ विद्यालयीन समयावधि में काउंसिलिंग में उपस्थित होने कहा गया है।


