राजनांदगांव | महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर के पैरा लीगल कार्मिक व वकील, पैरा मेडिकल कार्मिक, कार्यालय सहायक एवं सुरक्षा गार्ड व नाइट गार्ड के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाया गया था। प्राप्त आवेदनों की पात्र-अपात्र सूची प्रकाशित कर दी गई है। अभ्यर्थी प्रकाशित सूची के संबंध में 23 मई तक डाक, स्पीड पोस्ट एवं कोरियर के माध्यम से दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है।


