पबिया | जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट पबिया में एकल शिक्षक स्कूलों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला और उन्मुखीकरण कार्यक्रम 4 जुलाई को होगा। इसमें जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को सूचना दी गई है। कार्यशाला में 125 शिक्षक भाग लेंगे। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा और शाम 5 बजे तक चलेगा। कुल 6 सत्र होंगे। सभी शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। कार्यक्रम के दौरान संबंधित स्कूलों में पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए सीआरपी या अन्य स्कूलों के शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। ताकि स्कूलों का संचालन सामान्य रूप से चलता रहे।


