एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन और सुधार 7 तक

राजनांदगांव | एकीकृत किसान पोर्टल में किसानों की सुविधा को ध्यान में रख 15 दिसंबर तक कैरीफारवर्ड, डूबान वन पट्टाधारी का पंजीयन का प्रावधान समिति लॉगइन में किया गया था। एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन के बाद विभिन्न किसानों द्वारा संशोधन करने आवेदन किया जा रहा है। उक्त अनुक्रम में राजस्व विभाग के अफसरों, पटवारियों द्वारा किए भौतिक सत्यापन उपरांत विवरण संशोधन का प्रावधान 7 जनवरी तक समितियों में लॉगइन कर किया जाएगा। किसानों की मांग पर इसकी अंतिम तिथि को बढ़ाए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *