राज्य सेवा परीक्षा 2026:यूपीएससी की तरह इस बार निगेटिव मार्किंग, लगातार तीसरे साल 200 से कम पद

एमपी-पीएससी ने बुधवार देर रात राज्य सेवा परीक्षा-2026 का विज्ञापन जारी कर दिया। पहली बार इस परीक्षा में यूपीएससी की तर्ज पर निगेटिव मार्किंग का प्रावधान किया गया। अभ्यर्थी भी लंबे समय से मांग कर रहे थे। यूपीएससी में गलत जवाब पर एक तिहाई अंक काटे जाते हैं। इस बीच, एमपीपीएससी ने लगातार तीसरे साल पदों की संख्या 200 से कम रखी है। साल 2024 में 110 ताे 2025 में 158 पद थे। इस बार सिर्फ 155 पद हैं। परीक्षा 26 अप्रैल काे होगी। शिक्षाविद् व पीएससी के जानकार डॉ. जयंतीलाल भंडारी कहते हैं, राज्य सेवा परीक्षा-2024 के विज्ञापन में भी 60 ही पद थे। बाद में इनमें 50 पद बढ़ाकर 110 कर दिया गया। नियमानुसार, प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम आने से पहले भी पदों की संख्या बढ़ा सकता है। यदि शासकीय विभाग अपनी तरफ से पद बढ़ाने की मांग भेजेगें तो अप्रैल अंत तक भी नए पद जुड़ सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *