एकेडमी में अभिभावक और शिक्षकों की बैठक

कुंदा |प्रखंड के बोधाडीह पंचायत के चाया गांव के खेल मैदान में आयोजित सुपर किंग क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट मैच का उद्घाटन बौधाडीह पंचायत मुखिया अनिता देवी ने फीता काटकर किया।इसके अलावे कुंदा मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार साहु व कोलकोले मुखिया राजेश साव ने किक मारकर मैच शुरू किया। इस दौरान अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उद्घाटन मैच चाया-बी बनाम बनियाडीह टीम के बीच खेला गया।जिसमें चाया टीम ने 2-0 बनियाडीह टीम को हराया।इइस मौके पर बिनोद साव,वार्ड सदस्य शिला देवी,आयोजक महेंद्र गंझु, धुपेन्द्र उरांव, पवन कुमार,अरुण यादव,देवेंद्र यादव समेत कई लोग शामिल थे। डोमचांच|मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में सोमवार को अभिभावकों की एक सामान्य बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य बच्चों की शैक्षणिक प्रगति की समीक्षा करना, नई शिक्षण रणनीतियों को साझा करना तथा विद्यालय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करना था। बैठक की अध्यक्षता प्रशासक आर. पी. पांडेय ने की। उन्होंने अभिभावकों को विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों और भावी योजनाओं की जानकारी दी। निदेशक रजनीश शर्मा ने कहा कि अभिभावकों और विद्यालय के बीच बेहतर तालमेल बच्चों की सफलता की कुंजी है। उन्होंने अभिभावकों से विद्यालय की शैक्षणिक योजनाओं और अनुशासनात्मक नीतियों में सक्रिय सहयोग देने की अपील की। इटखोरी | इटखोरी कृषि फार्म स्थित संकट मोचन सेवा समिति द्वारा बनाए जा रहे अर्ध निर्मित बजरंगबलि मंदिर के भूखंड पर हंटरगंज के समाजसेवी अरुण सिंह ने वृक्षारोपण किया। उन्होंने इस धार्मिक स्थल पर फलदार आम के पौधे लगाए। यहां उन्हें संकट मोचन सेवा समिति द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। यहां बन रहे अलौकिक सेंड स्टोन से निर्मित बजरंगबली मंदिर निर्माण कार्य में उन्होंने हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक कार्य में सब लोगों को सहयोग करनी चाहिए। सबों के सहयोग से ही मंदिर का विकास संभव होगा। मौके पर संकट मोचन सेवा समिति के सदस्य देव कुमार सिंह, प्राचार्य डॉक्टर दुलार हजाम, भाजपा के पूर्व जिला मंत्री सतीश सिंह, गोपाल सिंह, लखन राम और सूरज कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *