मंगलवार को वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह हल्की धूप निकली और फिर हल्के बादल छाए। दिन में धूप-छांव का खेल चलता रहा और दोपहर दो बजे के तकरीबन काले बादल छाए। इसके बाद ठंडी हवा के साथ हल्की बूंदें पड़ने लगी। मौसम में हुए इस बदलाव के बाद तकरीबन चार बजे विभिन्न इलाकों में बारिश हुई और मौसम ठंडा हुआ। इस बारिश के बाद शाम को टेंपरेचर 16 डिग्री हो गया। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, रात का तापमान 8.2 डिग्री रहा। 29 जनवरी से लेकर अब तक दिन का तापमान सबसे ज्यादा 30 जनवरी को 22.8 डिग्री दर्ज हो चुका है। वहीं, फरवरी में 2 फरवरी को 22.2 डिग्री अधिकतम तापमान जा चुका है। मौसम विभाग के अनुसार अब तापमान में गिरावट होगी और दिन और रात के तापमान के 2-3 डिग्री तक गिरने की संभावना है। टेंपरेचर बदलने पर रखें सेहत का ज्यादा ध्यान मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉ. अमित बेरी ने बताया कि हालांकि हल्की बारिश हुई है। लेकिन तापमान में बदलाव से अब वायरल संबंधित बीमारियां बढ़ेंगी। जुकाम, फ्लू, गले में खराश, चेस्ट में इनफेक्शन के मामले भी आएंगे। मौसम के अनुकूल गर्म कपड़े पहनें। ठंडी चीजें न खाएं। बहुत ज्यादा ठंड में जाने से बचें। ऐसे बदलता गया एयर क्वालिटी इंडेक्स मंगलवार को सुबह एक्यूआई 81 था। वहीं रात को 98 तक दर्ज किया गया। इसमें पीएम 2.5 की मात्रा सबसे ज्यादा 166 रही। ये फेफड़ों को प्रभावित करता है और इसी के कारण सांस संबंधी समस्याएं होती हैं। वहीं, पीएम 10 की मात्रा 95 रही। इसकी मात्रा ज्यादा होने से आंकों, नाक, गले में खराश व समस्या होती है और यह कई तरह की सांस संबंधित बीमारियों को बढ़ाता है। मौसम विभाग के अनुसार साउथ सिटी रोड 5 फरवरी, नमी की मात्रा में गिरावट होगी, मौसम साफ रहेगा6 को हल्की हवा चलेगी और मौसम साफ रहेगा7 को मौसम साफ रहेगा। ऐसा रहेगा 3 दिन का तापमान अधिकतम 090 080 210 210 200 7फरवरी 6फरवरी 5फरवरी 070


