एक्वाटिका फन प्लेक्स वाटर पार्क का हुआ उद्घाटन

रांची में मनोरंजन और रोमांच का नया केंद्र एक्वाटिका फन प्लेक्स वाटर पार्क बनने जा रहा है। इसका उद्घाटन शनिवार को किया गया। यह वाटर पार्क झारखंड में पहली बार क्रेजी रिवर और अत्याधुनिक वॉटर स्लइडर्स के साथ लोगों को एक अनोखा अनुभव प्रदान करेगा। उद्घाटन के मौके पर सभी आगंतुकों को 599 रुपए में एंट्री दी जाएगी। साथ ही वेलकम ड्रिंक, लंच बुफे और इवनिंग टी-स्नैक्स की व्यवस्था की गई है। लोग पार्क में हाई स्पीड साइकलोन स्लाइड्स, 13 स्लाइड्स वाला बिग फैमिली पूल, हाई वेव्स वाला वेव पूल और बच्चों के लिए अलग से प्ले एरिया मौजूद है। इसके अलावा जल्द ही यहां आधुनिक वीआर जोन भी जोड़ा जाएगा। टिकट दर व्यस्क के लिए 599 रुपए, 12 साल तक के बच्चों के लिए 399 रुपए और 2 साल तक के बच्चों के लिए एंट्री फ्री है। रेस्टोरेंट और पार्टी हॉल की भी सुविधा है। रेमता डैम, चुकरू मोड़ के पास यह वाटर पार्क स्थित है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *